भाकपा–माले का 12वाँ बिहार राज्य सम्मेलन: खुले सत्र में इंडिया ब्लॉक के नेताओं का महाजुटान

भाकपा–माले का 12वाँ बिहार राज्य सम्मेलन आगामी 16–18 मई 2026 को दरभंगा में आयोजित होने जा रहा है. सम्मेलन के खुले सत्र में इंडिया गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के राज्य स्तर के नेताओं की व्यापक भागीदारी की संभावना है. पार्टी ने इसके लिए औपचारिक रूप से सहयोगी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है.

भाकपा–माले का 12वाँ बिहार राज्य सम्मेलन: खुले सत्र में इंडिया ब्लॉक के नेताओं का महाजुटान
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना, 6 मई 2026 भाकपा–माले का 12वाँ बिहार राज्य सम्मेलन आगामी 16–18 मई 2026 को दरभंगा में आयोजित होने जा रहा है. सम्मेलन के खुले सत्र में इंडिया गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के राज्य स्तर के नेताओं की व्यापक भागीदारी की संभावना है. पार्टी ने इसके लिए औपचारिक रूप से सहयोगी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है.

पार्टी के राज्य सचिव कुणाल ने बताया कि यह सम्मेलन ऐसे समय में आयोजित हो रहा है जब देश और बिहार की राजनीतिक परिस्थिति अत्यंत गंभीर दौर से गुजर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा ने नीतीश कुमार को किनारे कर बिहार की सत्ता पर पूरी तरह कब्ज़ा जमा लिया है. वहीं हाल में पाँच राज्यों के चुनाव परिणाम—विशेषकर पश्चिम बंगाल में भाजपा की अप्रत्याशित जीत और तमिलनाडु में डीएमके की हार—ने विपक्ष के सामने नई चुनौतियाँ खड़ी कर दी हैं.

उन्होंने कहा कि बिहार में बढ़ते बुलडोज़र राज और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमलों के खिलाफ संघर्ष लगातार जारी है. ऐसे दौर में बिहार एक महत्वपूर्ण राजनीतिक चौराहे पर खड़ा है और लोकतंत्र की रक्षा की ऐतिहासिक जिम्मेदारी उसके सामने है.

कुणाल ने कहा कि इन चुनौतियों के बीच साझा संघर्ष की दिशा तय करने और उसे नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से यह राज्य सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. पार्टी ने इंडिया ब्लॉक के सभी सहयोगी दलों के नेताओं से अपील की है कि वे सम्मेलन के खुले सत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि लोकतंत्र और जनाधिकारों की इस लड़ाई को और मजबूत बनाया जा सके.। पटना से एनबीसी 24 के लिए कुमार गौतम की रिपोर्ट।